Computer और इसके उपयोग | What is computer ? in Hindi
कंप्यूटर क्या है? What is Computer?
A computer is an electronic machine by which we can perform different tasks according to certain instructions.
कंप्यूटर (Computer) एक ऐसी मशीन है जो हमारे द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए कार्य को पूरा करता है. यह एक बहुत ही तेज़ (Fast) इलेक्ट्रॉनिक यंत्र (Electronic Machine) है, जिसका उपयोग हम बड़ी से बड़ी गणनाओ को करने के लिए उपयोग करते है | इस इलेक्ट्रॉनिक यंत्र (Electronic Machine) को लोगो के सहूलियत के लिए बनाया गया है. Computer शब्द को Latin के शब्द “computare” से लिया गया है. इस शब्द का मतलब है गणना (Calculation) करना.
![]() |
| What is computer and computer full detail and basic computer knowledge |
चलिए अब हम आपको बताते है की इसका मुख्य रूप से क्या काम है - इसका मुख्य रूप से तीन ज़रूरी काम है. 1. इसका पहला काम है डाटा को लेना या बाहर से डाटा को कंप्यूटर में फीड करना जिसे हम आम तौर पर Input भी कहते है
2. इसका दूसरा काम है उस फीड किये हुए डाटा को Process करना जिसके ज़रिये जो हम चाहते है वैसा ही करती है मशीन |
3. और अगर बात करें हम इसके तीसरे काम या आखिरी काम कि तो इस काम में कंप्यूटर (Computer) उस process किये हुए डाटा को हमें दिखाने का काम करता है जिसे हम आम भाषा में Output भी कहते हैं.
कंप्यूटर की उत्पत्ति
तो चलिए अब हम बात करते है हमारे इस मॉडर्न कंप्यूटर के जनक (Father of Modern Computer) के बारे में। तो हम आपको यह बता दें कि इस मॉडर्न कंप्यूटर का जनक (Father of Modern Computer) Charles Babbage को कहा जाता है. क्यूंकि उन्होंने ही सबसे पहले गणनाओ को करके दिखाया था और इनके द्वारा ही सबसे पहले मैकेनिकल कंप्यूटर (Mechanical Computer) को डिजाइन (Design) किया गया था, जिसे हम सब विश्लेषणात्मक इंजन (Analytical Engine) के नाम से भी जानते है. इस तरह के मशीन में हम डाटा को डालने(insert) के लिए Punch Card की मदद लेते थे.
सीधी भाषा में अगर हम बोले तो कंप्यूटर एक बहुत ही Advanced Electronic Device है जो हमसे डाटा(Data) को insert करने को बोलता है और एक बार डाटा के एंटर करने के बाद वो इन सभी डाटा को अपने प्रोग्राम (set of Instruction) के माध्यम से Process करता है और अंत में हमें हमारे रिजल्ट को आउटपुट के ज़रिये दिखाता है | कंप्यूटर (Computer) एक ऐसा Advanced Electronic Device है जिसकी सहायता (Help) से हम numerical या arithmetic और non numerical या logical गणनाओ (Calculation) को आसानी से प्रोसेस कर सकते है |
कंप्यूटर का फुल फॉर्म क्या है? (What is Full Form of Computer?)
अगर बात करें हम कंप्यूटर के फुल फॉर्म (Full Form of Computer) की तो हम आपको बता दें कि इसका कोई सटीक full form नहीं होता लेकिन फिर भी हम आपको कंप्यूटर का एक काल्पनिक full form बताते हैं।
C – Commonly,
O – Operated,
M – Machine,
P – Particularly,
U – Used for ,
T – Technical,
E – Educational,
R – Research
अगर हम इन सभी शब्दों को क्रमबद्ध तरीके से रखे तो हमें यह प्राप्त होगा,- एक आम ऑपरेटिंग मशीन जो विशेष रूप से व्यापार, शिक्षा और अनुसंधान के लिए उपयोग की जाती है.
कंप्यूटर का इतिहास [History of computer]-
तो चलिए हम बात करते है कंप्यूटर के इतिहास के बारे में तो हम आपको बताते है कि computer के इतिहास के बारे में किसी को भी सटीक पता नहीं है कि कब कंप्यूटर शुरू हुआ था. लेकिन अगर हम बात करें इसके Official इतिहास (History) कि तो वैज्ञानिक (Scientists) इस Generation के तौर पर Classify करते है | वैज्ञानिको ने इस मुख्य रूप से 5 भागो में विभाजित किया है जो निम्न प्रकार है .
कंप्यूटर की पीढ़ियाँ [Generation of computer]
कंप्यूटर की पहली पीढ़ी [First Generation Computer]-
कंप्यूटर की पहली पीढ़ी [First Generation computer] का समय हम सन 1940 से 1956 के बीच मानते है | First Generation computer को Vaccum tubes कंप्यूटर के नाम से जाना जाता है | इसमें Vaccum tubes को memory के रूप में इस्तमाल करते थे. इनकी size बहुत बड़े हुआ करते थे | इस तरह के कंप्यूटर को चलने में बहुत अधिक ऊर्जा का उपयोग होता था |
ये कंप्यूटर Size में इतने बड़े होते थे कि यह बहुत जल्दी गर्म हो जाते थे जिसकी वजह से इसपर अधिक समय तक काम कर पाना मुश्किल होता था | उस समय इनमे Machine Language का उपयोग किया जाता था | जैसे UNIVAC and ENIAC computers.
कंप्यूटर की दूसरी पीढ़ी [Second Generation Computer]-
कंप्यूटर की दूसरी पीढ़ी [Second Generation computer] का समय हम सन 1956 से 1963 के बीच मानते है | Second Generation computer को Transistors कंप्यूटर के नाम से जाना जाता है | Second generation computers में vaccum tubes का इस्तेमाल ख़त्म हो गया था जिस कारण इसका size छोटा हो गया था और तो और अब इस नए computer में Vaccum Tubes का इस्तेमाल बंद हो गया था और इसके जगह transistors का उपयोग होने लगा था | Transistor, Vaccum Tubes के मुकाबले बहुत ही कम जगह लेते थे और इनके छोटे होने के कारण इसमें heating problem, Vaccum Tubes के मुकाबले कम होती थी लेकिन फिर भी ये Heating कि समस्या रहती थी और ये कंप्यूटर सस्ते और fast processing थे जिसकी वजह से ये ज्यादा Efficiency से काम करते थे |
Second generation computers में COBOL और FORTRAN जैसे High Level programming Language का प्रयोग किया जाता था जो कि अपने समय की एक Advance programming Language थी |
कंप्यूटर की तीसरी पीढ़ी [Third Generation Computer]-
कंप्यूटर की तीसरी पीढ़ी [Third Generation computer] का समय हम सन 1964 से 1971 के बीच मानते है | Third Generation computer को Integrated Circuit computer के नाम से जाना जाता है | इसे integrated circuit computer इसलिए कहा जाता है क्युकी इसमें हम ट्रांसिस्टर्स (transistors) के छोटे छोटे टुकड़े कर के silicon के चिप (Chip) केअंदर डालते है जो Combined रूप से Semi Conductor कहा जाता है | और इसका सबसे बेहतरीन फायदा यह हुआ कि हमारे इस नए कंप्यूटर की processing speed पहले से बहुत ज़्यादा बढ़ गई |
और आपको बताना चाहता हूँ कि इसी समय कंप्यूटर में Monitors, Keyboards और Operating System का इस्तेमाल शुरू हुआ और इसे मार्केट (Market) में public use के लिए पहली बार launch किया गया |
कंप्यूटर की चौथी पीढ़ी [Fourth Generation Computer]-
कंप्यूटर की चौथी पीढ़ी [Fourth Generation Computer] का समय हम सन 1971 से 1985 के बीच मानते है | Fourth Generation Computer को Microprocessor computer के नाम से जाना जा सकता है | क्युकी इसमें जो Integrated Circuit (IC) का उपयोग किया जाता है उसमे 1-2 IC का इस्तेमाल नहीं किया जाता बल्कि इसमें हम हज़ारों की संख्या में Integrated Circuit (IC) को एक Silicon Chip में Embed करते है | जिसकी वजह से हमारे कंप्यूटर का अकार बहुत छोटा हो गया जिसे आसानी से उठाया जा सकता है |
Microprocessor computer आने के बाद कंप्यूटर कि efficiency इतनी बढ़ गई कि यह बड़े बड़े गणनाओ (Calculations) को तुरंत झट से कर देता था | जिसे लोगों द्वारा बहुत पसंद किया गया |
कंप्यूटर की पांचवीं पीढ़ी [Fifth Generation Computer]-
कंप्यूटर की चौथी पीढ़ी [Fourth Generation Computer] का समय हम सन 1985 से अबतक (Present) के बीच मानते है | Fifth Generation Computer को Artificial Intelligence computer के नाम से जाना जा सकता है | जो आज के समय में हम कंप्यूटर का इस्तेमाल करते है वो 5th Generation का computer है जो की आपको भी पता है की कितना Fast और accurate है | इस तरह के कंप्यूटर में बहुत ही एडवांस लेवल (Advanced Level) की programming languages use होती है और अगर आप इस तरह के कंप्यूटर को देखेंगे तो आपको एक बहुत ही अच्छा इंटरफ़ेस (interface) देखने को मिलेगा | इसमें आपको बहुत सारे featurs देखने को मिलते है जिसमे आप face recognition, Speech recognition, Quantum calculation, Parallel Processing जैसे फीचर प्रमुख है |
आज हम कंप्यूटर के ऐसे phase में है जहाँ हमने Artificial Intelligence प्रोग्रामिंग के ज़रिये computer को इतना सछम बना दिया है कि हमारा कंप्यूटर खुद decision करने की छमता रखता है और अगले कुछ सालों में लगभग सभी कंप्यूटर सिस्टम automated हो जायेंगे |
कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया? (Who invented computers?)
क्या आप जानते है कि आधुनिक कंप्यूटर (Modern Computer) का जनक किसे कहा जाता है? Who is the father of Modern Computer? अगर हम किसी एक शख्स का नाम लेते है तो ये गलत क्युकी बहुत से लोगों ने अपना योगदान दिया है कंप्यूटर को आगे बढ़ाने में लेकिन इन सब में एक शख्स ऐसा है जिसने सबसे ज़्यादा योगदान दिया था | उनका नाम कुछ और नहीं बल्कि Charles Babage है | इन्होने ही सबसे पहले Analytical Engine का आविष्कार सन 1837 में किया था | इसमें इन्होने ALU, Integrated Circuit Memory और Flow Control जैसे बहुत ही बेहतरीन Concept को लोगो के बीच लाया था | और यही concept हम आज के कंप्यूटर में इस्तेमाल करते है | इतने सालों के बाद भी हम Charles Babage के दिए हुए Concept पर कंप्यूटर बना रहे है और उनके बिना हम शायद ही कंप्यूटर के field में इतनी दूर आ पाते इसलिए उनको ही हम कंप्यूटर का जनक (Father of computer) मानते है |
कंप्यूटर की परिभाषा [Definition of Computer]
कंप्यूटर की परिभाषा क्या है ? What is the definition of computer?
कंप्यूटर (Computer) एक ऐसी मशीन है जो हमारे द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए कार्य को पूरा करता है.
A computer is an electronic machine by which we can perform different tasks according to certain instructions.
ये तो आम बोलचाल वाली परिभाषा है लेकिन अगर हम टेक्निकल परिभाषा (Technical Definition) की बात करें तो हम इसे निम्न प्रकार बता सकते है |
अगर हम किसी modern digital कम्प्यूटर कि बात करें तो इसके बहुत सारे कॉम्पोनेन्ट (Component) होते हैं जिसके बिना हम कंप्यूटर को ठीक प्रकार से ऑपरेट (Operate) नहीं कर कर सकते जैसे Input device, Output Device, CPU(Central Processing Unit), Mass Storage Device और Memory.
accepts data -Input
processes data -Processing
produces output -Output
stores results -Storage
कंप्यूटर कैसे कार्य करता है? (How Computer Works?)
Computer मुख्य रूप से 3 स्टेप में काम करता है | जो इस प्रकार है ;
- Input
- Process
- Output
चलिए अब हम इन तीनों के बारे में विस्तार से बात करते है:-
Step 1:- Input: इस स्टेप (Step) के अंतर्गत हम इनपुट डिवाइस (input device) के help से अपने Raw information को कंप्यूटर में डालते है |
Raw information:- Raw information वो डाटा (Data) है जिसका उपयोग हम Input वो step है जिसमें की Raw Information को Input Device इस्तेमाल करके कंप्यूटर में डाला जाता है. ये Raw information कुछ भी हो सकता है जैसे number, letter, image या videos.
Step 2:- Process: इस स्टेप (Step) के अंतर्गत जो हम data input करते है उस input किये हुए data को हमारे दिए हुए निर्देश (instruction) के अनुसार कंप्यूटर इसे Process करता है और ये Processing step हमें दिखाई नहीं देती क्युकी ये Computer की internal process है |
Step 3:- Output: इस स्टेप (Step) के अंतर्गत जो हमारी data जिसे Computer पहले से process कर चुका होता है आउटपुट डिवाइस (Output Device) हमें उस Result को प्रदर्शित (show) करता है. इसमें सबसे अच्छी बात ये है कि इस स्टेप में प्राप्त Output को हम आसानी से Save कर सकते है |
कंप्यूटर की मूल यूनिट (Main Units of computer)
चलिए अब हम बात करते है की Computer की Main Units कौन कौन सी होती है | Computer के Main Units को देखने के लिए हमें कंप्यूटर को खोल कर उसके अंदर देखना होगा | तो चलिए देखते है Computer के Main Units.
तो जैसा की आप इस चित्र में देख रहे है कि कंप्यूटर को खोलने के बाद आपको बहुत सारे छोटे बड़े Component देखने को मिलते है |
मदर बोर्ड (Motherboard):-
अगर हम computer की बात करें तो किसी भी कंप्यूटर का सबसे main part इसका MotherBoard होता है | Motherbaord में Computer के सारे Circuit embed होते है | अगर आप Motherboard को देखेंगे तो ये एक प्लास्टिक की पतली plate के जैसे दिखती है | Motherboard से CPU, Memory, Connectors hard drive और Optical Drive जुड़े रहते है | सभी Parts Motherboard से Directly और indirectly तरीके से आपस में जुड़े रहते है |
सीपीयू या प्रोसेसर (CPU/Processor):-
चलिए अब बात करते है की CPU (Central Processing Unit) क्या है (What is CPU) | चलिए हम आपको बताते है की कंप्यूटर का CPU (Central Processing Unit) Computer case के अन्दर Motherboard में Embed होता है | CPU (Central Processing Unit) को हम Computer का दिमाग कहा जाता है (CPU is the mind of Computer) | इसका मुख्य काम कंप्यूटर में हो रही सारी गतिविधियों को check करते हुए हमारे Input किये हुए data को प्रोसेस करना है | CPU/Processor की Speed जितनी अच्छी (ज़्यादा) होगी उतनी ही जल्दी कंप्यूटर हमारे इनपुट किये गए Data को Process करेगा |
रैम (RAM: Random Access Memory):-
RAM क्या होता है ?(What is RAM ?) चलिए जानते है इसके बारे में
RAM का Full Form होता है Random Access Memory. ये एक memory होता है जो short term के लिए हमारे डाटा को Save रखता है जो तभी तक data को save रखता है जबतक हम computer पर काम करते है | और जैसे ही हम अपना काम बंद करते है RAM हमारा पूरा डाटा detete कर देता है | इसलिए हमें काम करते हुए बीच बीच में अपने काम सेव करते रहना चाहिए वरना कंप्यूटर बंद होते ही हमारा पूरा data बिना Save हुए Delete हो जायेगा | अगर हम बीच बीच में save करते रहेंगे तो हमारा काम Computer बंद होने के बाद भी Save रहता है |
RAM की यूनिट (Unit of RAM) :- RAM की यूनिट Megabytes (MB) or gigabytes (GB) है | RAM Computer की Processing Speed को बढ़ता (increase) है |
हार्ड ड्राइव (Hard Drive):-
किसी भी कंप्यूटर (Computer) में एक ऐसा Component होता है जो हमारे डाटा (Photos, Videos, Softwares and documents) को काफ़ी लम्बे समय तक Save रखता है | और जब हमें अपने Data की ज़रुरत होती है उसे हम फिर से उसे कर सकते है |
पॉवर सप्लाई यूनिट (Power Supply Unit):-
Computer के किसी भी यूनिट या कॉम्पोनेन्ट (Unit or Component) को काम करने के लिए पॉवर (Power) की आवश्यकता होती है और इस पॉवर (Power) को पूरा करने के लिए हमें इसे बाहर से पावर देना होता है | तो इस पावर सप्लाई (Power Supply) को पूरा करने के लिए हम main power supply से power लेकर Power supply unit में भेजते है जिससे वो अन्य दुसरे components में ज़रुरत के अनुसार पावर Supply कर सके.
एक्सपेंशन कार्ड (Expansion Card):-
Expansion Card का इस्तेमाल किसी भी कंप्यूटर में कुछ भी add करने के काम आता है | आपको लगभग सभी कंप्यूटर में Expansion Slot देखने को मिलेगा | जिसमें हम कभी भी कोई भी Expansion Card का इस्तेमाल कर सकते है अपनी ज़रुरत के अनुसार | इन्हे Computer की भाषा में PCI (Peripheral Components Interconnect) card भी कहते है | आजकल Motherboard बनाते समय ही बहुत सारे Slot पहले से बने होते है |
चलिए कुछ एक्सपेंशन कार्ड (Expansion Card) का नाम जानते है जो Commonly use होता है -
- Video Card
- Sound card
- Network Card
- Bluetooth Card (Adapter)
कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर (Computer Hardware and Software)
जैसा की हम सब जानते है की Hardware को हम अपने हाथो से छू सकते है लेकिन software को हम अपने हाथों से छू नहीं सकते है और बिना Hardware और Software के बिना कंप्यूटर को चला पाना मुश्किल है | उसी प्रकार Computer hardware वो सभी physical device है जिसका उपयोग हम अपने कंप्यूटर में करते है | उसी प्रकार Computer Software के बिना कंप्यूटर को चला पाना मुश्किल है | कंप्यूटर software कुछ और नहीं बल्कि भिन्न भिन्न प्रकार के codes होते है जिनको हम अपने Computer के हार्ड ड्राइव (Hard Drive) में install करते हैं और अपने Computer hardware को चलते है. कुछ उदहारण इस प्रकार है -
Computer Hardware के उदहारण (Examples of computer Hardware)
Monitor, KeyBoard, Mouse, MotherBoard
Computer Software के उदहारण (Examples of computer software)
Internet Browser, Computer Applications, Computer Games, Operating System (OS)
Note:- OS (Operating System) के बिना कोई भी कंप्यूटर काम नहीं कर सकता क्योंकि कोई भी Applications हम नहीं Run कर पाएंगे |
अंत में हम ये ही कह सकते है की बिना Hardware और Software के हमारा computer किसी काम का नहीं है |
कंप्यूटर के प्रकार (Types of Computer)
कंप्यूटर कितने प्रकार का होता है? इसके बारे में जब हम सोचते है तो सिर्फ एक ही प्रकार का चित्र मैं में अत है और वो है पर्सनल कंप्यूटर (Personal Computer) का | लेकिन अगर बात करें Types of computer की तो हम आपको बता दें की कंप्यूटर बहुत प्रकार का होता है | जिनका Shape, Size और काम सब अलग अलग होता है |
जैसे:- Calculator, Mobile Phone, ATM Machine, Television इत्यादि .
चलिए अब हम कुछ Different types of computer की बात करते है-
- Desktop
एक समय हुआ करता था जब Desktop computer का बहुत चलन था और उस समय सभी के घर में सिर्फ Desktop Computer हुआ करता था | Desktop Computer का इस्तेमाल लोग अपने घर, Office, School सभी जगह करते थे | इसको चलाने के लिए इसको wire के सहारे बिजली के socket से जोड़ते है | Desktop के बहुत सारे Parts होते हैं जैसे Monitor, Mouse, Keyboard, Computer Case.
- Laptop
आजकल Laptop का चलन बहुत ज़्यादा बढ़ गया है और हम तो जानते है कि laptop में already Battery लगी रहती है | ये इतने Portable होते है कि इसे कहीं भी आराम से ले जाया जा सकता है | बस इसे आपको अपने बैग में रखना है और कहीं भी ले जा सकते है | Laptop में Monitor, Mouse, Keyboard सभी component एक साथ लगा होता है और fix होता है जिसे आसानी से अलग नहीं किया जा सकता |
- Tablet
Tablet ये अकार (Size) में इतने छोटे है कि हम इन्हे आसानी से अपने Pocket में रख सकते है | इस तरह के Computer को Handheld Computer भी कहा जाता है | इस तरह के computer में ना तो Keyboard होता है और ना ही Mouse होता है | इस तरह के कंप्यूटर पर काम करने के लिए Touch Sensitive Screen दिया होता है जिसका इस्तेमाल करके हम अपने Tablet Computer पर काम करते है |
Example:- Mobile Phone, iPad
- Servers
Server भी एक तरह का कंप्यूटर ही होता है | लेकिन कोई भी आम इंसान Server Computer खरीदने नहीं जाता जल्दी | Server Computer का उपयोग हम अलग अलग तरह से Information को एक जगह से दूसरे जगह भेजने के लिए करते हैं | चलिए हम आपको बताते है की Server Computer का इस्तेमाल कहा किया जाता है; तो हम आपको बताते है की ये normally इंटरनेट के उपयोग से Data और information को Server पर Save करते है जिससे लोग internet की सहायता से इसे आसानी से ढूंढ (Search) कर सकते है |
कंप्यूटर का उपयोग (Application of Computer)
कंप्यूटर का उपयोग कहाँ होता है इसका जवाब आप अपने आस पास ही देख लेंगे और सबसे पहले तो आप अपने हाथ में ही देख सकते है. अगर सच में आप इसका उपयोग देखने चाहते है तो आप अपने आस पास ही देख सकते है क्युकी आज के समय में हम भिन्न भिन्न प्रकार के कंप्यूटरों से घिरे हुए है | और आप आज हर एक नौजवान के हाथ में एक Smartphones देखेंगे जो की एक प्रकार का कंप्यूटर है |
चलिए देखते है की कंप्यूटर का इस्तेमाल और कहा कहा किया जाता है -
- शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग (Use of computer in Education Field)
- विज्ञान के क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग (Use of computer in Science Field)
- चिकित्सा और दवाइयों के क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग (Use of computer in Health and Medicine Field)
- व्यापार के क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग (Use of computer in Business Field)
- मनोरंजन के क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग (Use of computer in Entertainment Field)
- सरकारी काम में कंप्यूटर का उपयोग (Use of computer in Government Field)
- रक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग (Use of computer in Defence Field)
इसी तरह के जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहे
Thank You