Eye Disease Treatment Details in hindi | hindimejankaari

Eye Disease Treatment Details in hindi | hindimejankaari

अब संतरे से करें अपनी आँखों का बचाव

Eye Disease Treatment in hindi | www.hindimejankaari.xyz
Eye Disease Treatment | hindimejankaari


Healthy lifestyle tips:-

हैल्लो दोस्तों तो जैसा की हम सब जानते है की आज के समय में हम भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हम अपने सेहत का थोड़ा भी ध्यान नहीं रखते जिसके वजह से हमें तरह तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है | हम सबको अपने सेहत का ख्याल रखना चाहिए क्युकी हमारे साथ बहुत से लोग जुड़े रहते है जो हमसे बहुत प्यार करते है | उनमे से आँखों की रौशनी सबसे ऊपर आती है | 
Fruits सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं ये तो हम सभी जानते हैं | लेकिन कौन सा फल किसलिए ज्यादा फायदेमंद साबित होंगे ये हर कोई नही जानता है | 
इस बारे में बहुत सारे वैज्ञानिकों ने अध्ययन किया है कि आँखों की रौशनी बनाये रहने के लिए क्या क्या कर सकते है | हर फल किसी न किसी रोग में फायदेमंद साबित होते हैं और ऐसा ही एक फल है Orange यानि कि संतरा | संतरे का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है | Australia के Westmead Institute for Medical Research के शोधकर्ताओं ने 15 साल तक एक अध्ययन किया जिसमें रोज़ाना संतरा खाने वाले लोगों में Macular Degeneration का खतरा 60 फीसद तक कम पाया गया |

Eye Health tips in Hindi:-

इस अध्ययन में यह पाया गया कि संतरे का नियमित सेवन करने से नेत्र रोग [Eye Disease] मैक्युलर डिजेनरेशन (Eye Disease Macular Degeneration) से बचा जा सकता है | आँख की ये बीमारी आँखों की रोशनी कमज़ोर होने की बड़ी वजह है | इससे आँखों से धुंधला दिखाई देता है | शोधकर्ताओं ने 50 साल से ज्यादा उम्र के करीब 2000 लोगों पर किये गये अध्ययन के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है | Sydney University की Prof. Bamini Gopinath का कहना है अध्ययन से पता चला है कि संतरे में पाया जाने वाला Flavonoids आँखों की बीमारी में बचाव का काम करता है और रोज़ाना संतरे के सेवन से नेत्र रोग के इस खतरे को कम किया जा सकता है |

इसी तरह के और भी समाचार के लिए हमें फॉलो करें -
हमारा वेबसाइट - www.hindimejankaari.xyz

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel